ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

इंदौर दो पक्षो में मारपीट एक की हुई मौत

इंदौर पलासिया थाना प्रभारी राकेश मोदी ने 'बताया कि घटना ग्वालटोली इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि एक ही इलाके में रहने वाले दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश थी, जिसके चलते उनके बीच मामूली लड़ाई-झगड़े हुआ करते थे। अधिकारी ने कहा, 'दोनों पक्षों में एक छोटे मुद्दे को लेकर लड़ाई शुरू हो गई। बहस के बाद, एक परिवार के सदस्यों ने दूसरे परिवार के सदस्यों पर कथित तौर पर धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे पांच लोग घायल हो गए।'' अधिकारी ने बताया कि पांचों घायलों को सरकार द्वारा संचालित एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृतक के कुछ रिश्तेदारों ने दूसरे परिवार पर भी कथित रूप से हमला किया, जिससे चार सदस्य घायल हो गए, जिनमें से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने कहा कि आठ घायलों का एमवाय अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों के सदस्यों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी ग्वालटोली इलाके और अस्पताल में भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किये गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button