ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

फतवे जारी होने के बाद भी नहीं कम हुआ रूबी का उत्साह, 101 दीपक जलाकर मनाया त्योहार

अलीगढ़: दीवाली के मौके पर अपने घर में सोमवार को पूजा करती रूबीअलीगढ़ की मुस्लिम नेत्री रूबी आसिफ खान एक बार फिर चर्चाओं में आ गई हैं। गणेश और दुर्गा पूजा करने वाली रूबी ने अब अपने घर पर दीवाली का त्योहार मनाया है और विधि विधान से मां महालक्ष्मी की पूजा अर्चना की है।दीवाली के मौके पर सोमवार को रूबी ने भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की पूजा की और त्योहार मनाया। जिसके बाद उनके वायरल फोटो फिर चर्चाओं का विषय बन गए हैं। सोशल मीडिया पर उनके फोटो लगातार वायरल किए जा रहे हैं, जिसमें वह दीवाली की पूजा करते हुए नजर आ रही हैं।रूबी ने 101 दीप जलाकर अपने घर में की पूजा101 दीपक जलाकर रूबी ने की पूजारूबी आसिफ खान ने अपने घर पर विधि विधान से महालक्ष्मी की पूजा की। उन्होंने 101 दीप जलाकर मां की आरती उतारी और पूजा अर्चना की। रूबी ने बताया कि उन्हें पूजा करना अच्छा लगता है।जितनी ईमानदारी से वह अल्लाह की इबादत करती हैं, उतनी ही आस्था के साथ पूजा भी बरती हैं। इसीलिए उन्होंने दीवाली पर भगवान गणेश और लक्ष्मी माता की पूजा अर्चना की है। इसके लिए उनके बारे में कोई कुछ भी कहता रहे, उन्हें फर्क नहीं पड़ता है।गणेश स्थापना पर जारी हुआ था फतवाभाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान गणेश उत्सव पर चर्चाओं में आई थी। उन्होंने 9 दिन के लिए अपने घर पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की थी। जिसके बाद वह विवादों में आ गर्इ थी और उनके खिलाफ मौलवियों ने फतवे भी जारी कर दिए थे।जिसके बाद रूबी ने कहा था कि वह ऐसे फतवों से घबराती नहीं हैं और पूजा करना उन्हें अच्छा लगता है। इससे वह धार्मिक एकता का संदेश देना चाहती हैं और भारत की अखंडता को और मजबूत करना चाहती हैं। उन्होंने कहा था कि फतवे जारी करने वाले लोग जेहादी मानसिकता के हैं, जो देश को तोड़ना चाहते हैं।पिछले महीने रूबी के घर के बाहर यह पोस्टर लगाकर उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी।जान से मारने की मिल चुकी है धमकीहिंदू देवी देवताओं की पूजा करके लगातार चर्चाओं में रहने वाली भाजपा की मुस्लिम नेत्री रूबी आसिफ खान को बीते दिनों जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। उनके घर के बाहर अज्ञात लोग पोस्टर लगा गए थे, जिसमें लिखा था कि रूबी काफिर हो गई है।पूजा करने वाली रूबी और इसके परिवार को जिंदा जला देना चाहिए। जिसके बाद रूबी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया था और रूबी को सुरक्षा भी उपलब्ध कराई गई थी। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है, हालांकि कोर्इ आरोपी अभी पकड़ा नहीं गया है।

Related Articles

Back to top button