ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
हरियाणा

सवारियां छोड़ने शहजादपुर जा रहा था; अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया

अंबाला: हरियाणा के अंबाला में एक ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि 2 सवारियां बाल-बाल बच गईं। हादसा मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अंबाला-नारायणगढ़ मार्ग पर हुआ।मृतक ऑटो चालक की शिनाख्त जगदीश (48) निवासी गांव रायवाली के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।बाइक को बचाने के चक्कर में हुआ हादसाजानकारी के मुताबिक, ऑटो चालक जगदीश गांव बुड़ाखेड़ा से 2 सवारियों को छोड़ने के लिए शहजादपुर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह गांव डेहरी के पास पहुंचा तो सामने से तेज रफ्तार बाइक आई। जिसके बचाने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित हो गया और पेड़ से जा टकराया।अस्पताल में तोड़ा दमहादसे में ऑटो चालक जगदीश को गंभीर चोटें आई, जिसे तुरंत सिविल अस्पताल अंबाला सिटी पहुंचाया गया। यहां ऑटो चालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पटवी पुलिस चौकी प्रभारी SI सुरेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button