ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

परिवार की महिला से छेड़खानी के बाद दबंगों ने गोली मारी

दमोह: दमोह में एक दलित परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक सदस्य घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हत्या का कारण आरोपी परिवार की महिला से छेड़छाड़ बताया जा रहा है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है।घायल महेश अहिरवाल ने बताया, जगदीश पटेल के परिवार की महिला ने मेरे भतीजे कैलाश पर घूरकर देखने का आरोप लगाया था। जिसे लेकर सोमवार शाम को कहासुनी हुई थी। मंगलवार सुबह करीब 6.30 बजे एक दर्जन से अधिक लोग घर पहुंचे। इनमें लग्गी, कोदूलाल, घनश्याम, वंदना शामिल थे। आते ही गोलियां चलाना शुरू कर दी। महेश ने बताया, गोली लगने से मेरे पिता घमंडी अहिरवाल (60), मां राजप्यारी (58), बड़ा भाई पटेल की मौके पर ही मौत हो गई।एसपी बोले-घटना की खबर मिलते ही दमोह कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे। एसपी डीआर तेनीवार का कहना है देवरान गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या हुई है। जांच की जा रही है। घायल परिजन के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।मौके पर एसपी डीआर तेनीवार, एडिशनल एसपी शिव कुमार सिंह, सीएसपी अभिषेक तिवारी, एफएसएल अधिकारी किरण सिंह, देहात थाना प्रभारी अमित मिश्रा,टीआई कोतवाली,सागर नाका चौकी पुलिस सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स गांव में तैनात किया गया है।खबर लगातार अपडेट हो रही है।

Related Articles

Back to top button