ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
हरियाणा

मौलीजागरां में 26 वर्षीय युवक की गई जान; अन्य की पीठ पर चाकू, GMCH-32 में दाखिल

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के मौलीजागरां में दिवाली की राज एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना रात को लगभग 12.30 बजे मौलीजागरां के मौली गांव में घटी। मृतक की पहचान बलटाना(मोहाली) के कुलदीप शर्मा(26) के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के भाई अभिषेक की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक दिवाली की रात कुलदीप का झगड़ा हो गया था। उसके भाई अभिषेक और दोस्त सहवाग के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की और घायल कर दिया है।गंभीर रूप से घायल सहवाग का सेक्टर 32 के गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। उसकी पीठ पर चाकू मारा गया है। जानकारी के मुताबिक अभिषेक के सिर पर ईंट से हमला किया गया है। वहीं उसके दोस्त सहवाग की पीठ पर चाकू मारा गया। अभिषेक ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए बयान दर्ज करवाए। जिसके बाद कुल 4 आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज हुआ है।मौली जागरां थाना प्रभारी जयबीर राणा ने बताया कि लड़के स्थानीय युवक हैं और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। वहीं पुलिस झगड़े के इस कारण का भी पता लगा रही है। उन्होंने बताया कि अभिषेक को अस्पताल से छुट्‌टी मिल गई है वहीं सहवाग का उपचार चल रहा है।दिवाली पर मौसी के घर आए थेअपने बयानों में अभिषेक ने बताया कि वह अपने भाई कुलदीप के साथ रात को मौली गांव में अपनी मौसी के घर आया हुआ था। जब वह रात को वापस घर जाने लगे तो पार्क के पास उनके दो दोस्त दीपू और सहवाग मिल गए। उनके थ बैठ वह बातें कर रहे थे। अभिषेक ने बताया कि इस दौरान उसके भाई कुलदीप की पार्क में ही खड़े 4 युवकों से किसी बात पर बहस हो गई।आरोपियों ने उसके भाई की पिटाई शुरु कर दी। जब अभिषेक और उसका दोस्त सहवाग बीच-बचाव करने गए तो एक आरोपी ने अभिषेक के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। वहीं अन्य आरोपी ने उसके भाई कुलदीप की छाती पर चाकू मार दिया। वहीं सहवाग की पीठ में चाकू घोंप आरोपी भाग निकले।घायल दोस्तों को अभिषेक का दोस्त दीपू अपनी गाड़ी में पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले गया। यहां डॉक्टरों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। वहीं सहवाग की हालत गंभीर देख उसे चंडीगढ़ सेक्टर 32 के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button