ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

झोपड़पट्‌टियों को तोड़कर रेलवे बनाएगी सड़क, लोगों को जारी किया गया नोटिस

बिलासपु: सड़क बनाने से पहले रेलवे ने नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।बिलासपुर में रेलवे की जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए रेलवे प्रशासन ने 300 से अधिक रहवासियों को नोटिस जारी किया है। दरअसल, रेलवे ने इस इलाके में सड़क चौड़ीकरण करने की योजना बनाई है। यह काम आने वाले कुछ दिनों में ही शुरू होने वाला है। यही वजह है कि रेलवे ने अवैध कब्जा कर रह रहे लोगों को नोटिस दिया है। इधर, स्थानीय नागरिकों ने रेलवे प्रशासन की बेदखली कार्रवाई का विरोध भी शुरू कर दिया है।नगर निगम के वार्ड क्रमांक 70 के बापूनगर और चुचुहियापारा में 300 से अधिक मकान बनाकर लोग लंबे समय से रह रहे हैं। रेलवे अपनी जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए पिछले कई सालों से प्रयासरत है। चार साल पहले रेलवे ने चुचुहियापारा अंडरब्रिज से लेकर NE कॉलोनी तक सड़क चौड़ीकरण करने की योजना बनाई थी। तब अवैध कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर बेदखली की कार्रवाई भी शुरू कर दी थी। इस दौरान करीब 35 मकानों पर रेलवे ने बुलडोजर चलवा दिया था।हाईकोर्ट ने नगर निगम को मकान बनाकर देने दिया था आदेशरेलवे प्रशासन की इस कार्रवाई के खिलाफ में स्थानीय रहवासियों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी, इसमें नगर निगम को भी पक्षकार बनाया गया था। रहवासियों का कहना था कि वे करीब 50 साल से यहां निवासरत हैं। इसके बाद अब रेलवे प्रशासन उन्हें नोटिस जारी कर मकान खाली करने के लिए दबाव बना रहा है। सभी पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने नगर निगम को 254 रहवासियों को मकान बनाकर देने का आदेश दिया था। लेकिन, अब तक कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया जा सका है।रेलवे की कार्रवाई के पहले ही स्थानीय लोगों ने शुरू किया विरोधइधर, रेल प्रशासन के नोटिस जारी करने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होने के पहले ही स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। हालांकि, रेलवे प्रशासन अब आगे अवैध कब्जामुक्त कराने और सड़क विस्तारीकरण काम जल्दी शुरू करने की तैयारी में है। वहीं, नगर निगम के अफसरों ने भी स्थानीय लोगों को कब्जा खाली करने और उनके लिए बहतराई स्थित अटल आवास में मकान उपलब्ध कराने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button