ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

श्योपुर: सोमवार को सुबह अज्ञात कारणों के चलते एक 40 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। तबीयत बिगड़ने के बाद जब महिला के ससुराली जनों को मामले की जानकारी हुई, तो उन्होंने उसे तत्काल उपचार के लिए कराहल अस्पताल में भर्ती कराया।डॉक्टरों ने महिला की हालत को नाजुक बताते हुए शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कराहल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।मामला कराहल थाना इलाके के गोरस गांव का है। बताया गया है कि महिला हासिया बाई पत्नी रामकरण आदिवासी निवासी गोरस ने सोमवार को घर पर रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला ने यह कदम क्यों उठाया यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है।कराहल थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कराहल थाना प्रभारी मनोज झा ने जानकारी दी कि, महिला ने जहरीला पदार्थ खाया है, जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हुई है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button