ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

कड़ी मशक्कत कर दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू

जबलपुर: जबलपुर जिला एवं सत्र न्यायालय में सोमवार की शाम अचानक ही आग लग गई, आग लगने से आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया अच्छी बात यह थी कि आज छुट्टी थी जिसके चलते जिला एवं सत्र न्यायालय में ना ही वकील थे और ना ही न्यायाधीश। सूचना के बाद मौके पर दमकल वाहन पहुंचा और फिर जिला एवं सत्र न्यायालय में लगी आग को बुझाया गया।जानकारी के मुताबिक आग जिला एवं सत्र न्यायालय के भीतर वकीलों के बैठने वाले स्थान तक आग पहुंच गई थी। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के चलते आग लगी है। वहीं जहां पर अधिवक्ता बैठा करते हैं वहां पर सभी वकीलों ने पूजा कर दिए जलाए हुए थे। जिसके चलते भी आग लगने की संभावना जताई जा रही है।फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया बावजूद इसके बाद भी जिला एवं सत्र न्यायालय में लगातार आग फैल रहा थी। कोर्ट में आग लगने की सूचना पर वकील भी पहुंच गए और आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल स्थिति अब नियंत्रण में है।

Related Articles

Back to top button