ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई

डिंडौरी: रविवार को सिटी कोतवाली पुलिस ने पुरानी डिंडौरी में घर से गांजे की बिक्री करने की सूचना मिलने के बाद दबिश दी। पुलिस के आने की खबर मिलते ही पति फरार हो गया। पुलिस ने घर से गांजा जब्त कर पत्नी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस ने पति पत्नी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।थाना कोतवाली निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरानी डिंडौरी में राजाराम और उसकी पत्नी फूल बाई परमार दोनों घर से ही गांजा बेचते थे।मुखबिर से सूचना मिलने के बाद टीम गठित कर कार्यवाही की गयीं।आरोपी राजाराम फरार हो गया।लेकिन फूल बाई परमार पति राजाराम नि. पुरानी डिंडोरी को लगभग तीन किलो गांजा सहित गिरफ्तार किया है ।आरोपी पति राजाराम की तलाश की जा रही है। आरोपी आटा चक्की दुकान के पीछे घर पर गांजा रखे हुए था। पति पत्नी के खिलाफ अपराध क्रमांक 963/22 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।पुलिस टीम ने की कार्रवाईएनडीपीएस एक्ट की इस कार्रवाई में उप निरीक्षक स्वाति शर्मा, उप निरीक्षक मनोज त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक विपिन जोशी, प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार श्रीवास, कृष्ण पाल सिंह और आरक्षक सुनील गुर्जर, संतोष धुर्वे, महिला आरक्षक भगवती रावत की भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button