ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

1 लाख 80 हजार नकदी सहित सोने व चांदी के आभूषण लेकर बदमाश हुए फरार

धार: धार के ग्राम बडदा में सूने मकान में चोरी हो गई हैं, परिवार के लोग कल ग्यारस होने के चलते निसरपुर के समीप बने खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने के लिए गए थे। जहां से रात्रि में परिवार लौटा तो घर में चोरी की वारदात होने की जानकारी मिली। कुछ देर में ही कुक्षी पुलिस टीम मौके पर पहुंची व मामले की जांच में जुट गई है।हालांकि वारदात के दौरान बदमाश मुख्य दरवाजे का नकुचा तोड़ने के बजाय पड़ोसी की छत से चढकर तीसरी मंजिल तक पहुंचे, जहां से नीचे दूसरी मंजिल पर अलमारी में रखी नगदी सहित आभूषण चोरी करके ले गए। इधर परिवार को क्षेञ के ही दो युवकों पर शंका हुई, जिसको लेकर भी जानकारी पुलिस को दी है।जानकारी के अनुसार कमल पिता लक्ष्मण बोराना की ग्राम बडदा चाय व नाश्ते की होटल हैं, कल ग्यारस का पर्व होने के चलते परिवार के सभी सदस्य मंदिर में दर्शन के लिए शाम करीब 7 बजे निकले थे। जहां से परिवार करीब 11 बजे लौटा व दरवाजे का नकुचा खोलकर परिवार दूसरी मंजिल पर पहुंचा तो अलमारी का सामान बिखरा हुआ था तथा आभूषण गायब थे।ऐसे में तुरंत कमल बोराना ने इस बात की सूचना कुक्षी पुलिस को दी व मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया है। कमल बोराना ने बताया कि त्योहार होने के कारण घर में करीब 1 लाख 80 हजार रुपए नगदी रखा हुआ था, जिसे बदमाश लेकर गए है।साथ ही सोने के चार हार, झुमकी सहित चांदी के आभूषण चोरी गए है। ताला नहीं टूटने के बावजूद घर में चोरी हो जाने के कारण अब वारदात भी पुलिस के लिए चुनौती बन गई है।टीआई ब्रजेश कुमार मालवीय के अनुसार परिवार की ओर से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया हैं, मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही हैं, जल्द ही चोरी की वारदात का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button