ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
हरियाणा

जेवर-बर्तन खरीदने के लिए दुकानों पर उमड़ी भीड़; कई जगह जाम के हालात

नारनौल: नारनौल में धनतेरस पर सुबह ही दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी।हरियाणा के नारनौल में धनतेरस के अवसर पर बाजारों में काफी भीड़ रही। धनतेरस के साथ ही पंच दिवसीय महापर्व की भी शुरुआत हो गई। ज्यादा भीड़ बर्तनों की दुकानों व सोने-चांदी की दुकानों पर रही। बाजार में सुबह से ही लोगों का तांता लगने लग गया था। धनतेरस के शुभ मुहूर्त को देखते हुए अनेक दुकानदारों ने शनिवार से अपनी दुकानों की ओपनिंग भी की।दीपावली से 2 दिन पूर्व मनाए जाने वाला धनतेरस का पर्व नारनौल शहर व आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना भी की। धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ मानते हैं। इसके चलते बाजारों में काफी भीड़ देखी गई। सुबह से ही बाजारों में लोगों की रौनक दिखाई देने लगी थी।वहीं कई दिनों से चली आ रही बाजारों की मंदी भी धनतेरस से टूट गई। बाजारों में सबसे ज्यादा भीड़ बर्तन व सराफा की दुकानों पर देखी गई। इनके अलावा रेडीमेड कपड़ों वह अन्य दुकानों पर भी काफी भीड़ रही। नारनौल के महावीर चौक से लेकर आजाद चौक तक मुख्य बाजार माना जाता है। मुख्य मार्ग पर सुबह से लोगों का आवागमन लगा रहा।शहर में रही जाम की स्थितिधनतेरस के अवसर पर बाजारों में आने वाली भीड़ के चलते जगह-जगह पर जाम की स्थिति भी बनी रही। शहर के सिंघाना रोड, रेवाड़ी रोड, बस स्टैंड के आसपास, महेंद्रगढ़ रोड व नई मंडी की ओर जाने वाले रोड पर वाहनों की लंबी कतारें सुबह से ही लगी रही। जिसके कारण यातायात पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। महावीर चौक पर कई बार लंबे लंबे जाम लगे।

Related Articles

Back to top button