ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

MP के मंत्री ने त्यागा जूता चप्पल: नंगे पैर चले मंत्री जी, व्यवस्था के आगे हुए मजबूर

MP के मंत्री ने त्यागा जूता चप्पल: नंगे पैर चले मंत्री जी, व्यवस्था के आगे हुए मजबूर! जानिए क्या है पूरा मामला? खंडवा। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर नंगे पैर चलते नजर आ रहे हैं। अपने इलाके में सड़कें नहीं बनने को लेकर मंत्री ने जूते चप्पल त्याग दिए हैं। उन्होंने सड़कें न बनवा पाने पर शहर की जनता से माफी भी मांगी है। मंत्री ने कहा जब सड़कें नहीं बन जाएंगी, तब तक जूते-चप्पल नहीं पहनेंगे। दरअसल, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह अपने क्षेत्र में सड़कें नहीं बनने को लेकर नाराज है। सड़कों की खराब स्थिति और सड़कों का निर्माण नहीं होने की वजह से ऊर्जा मंत्री तोमर ने जूते-चप्पल का त्याग किया है। वे पथरीली सड़कों पर नंगे पैर ही चलते नजर आ रहे हैं। मंत्री ने कहा जब तक सड़कें नहीं बनती तब तक नंगे पैर घूमेंगे। अपनी ही सरकार के खिलाफ उनके इस कदम की काफी चर्चा हो रही है। इधर खंडवा पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव से इस मामले को लेकर जब सवाल किया तो मंत्री भार्गव ने कहा ऊर्जा मंत्री बेहद संवेदनशील और कर्मठ हैं। अगर उन्होंने सड़कों के कारण चप्पलें छोड़ी हैं तो मैं उन्हें चप्पल भी पहनाऊंगा और सड़कें भी बनवाऊंगा। मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि जनप्रतिनिधि या मंत्रीगण कहीं भी अफसरों के सामने बेबस नहीं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button