ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राजस्थान

लखबीर सिंह लक्खा को सुनने को लिए उमड़ी भक्तों की भीड़, पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत

उन्नाव: उन्नाव के अंबिकापुरम में देवी जागरण का आयोजन किया गया। जहां प्रख्यात भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा की झलक पाने को प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा। भारी भीड़ होने के कारण आयोजकों और पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जागरण के दौरान वरिष्ठ जनों को सम्मानित भी किया गया।पालिकाध्यक्ष रंजना गुप्ता, प्रतिनिधि राजेश गुप्ता गोल्डी ने अंबिकापुरम में विशाल देवी जागरण का आयोजन कराया। लखबीर सिंह लक्खा के सुरों का जादू और उनके मुखाबिंदु से मां की महिमा का गान सुनने के लिए शाम से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई। रात के समय गणेश वंदना के साथ जागरण का शुभारंभ हुआ। इस दौरान लखबीर सिंह लक्खा ने जैसे ही माइक पकड़ कर मां के जयकारें लगाये। वैसे ही उनकी झलक पाने के लिये भारी भीड़ उमड़ पड़ी और भीड़ ने उनके साथ माता के जयकारे लगाये। जिसके बाद उन्होंने चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है, शेर पे सवार होके आजा शेरावाली, प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी गीतों पर श्रद्धालु झूमने लगे।उन्नाव में देवी जागरण का आयोजन।सुबह तक डटी रही भीड़अन्य कालाकरों ने भी एक से बढ़कर एक देवी गीत भजन की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। लक्खा और उनकी टीम के गायक कलाकारों को सुनने के लिए भीड़ तड़के तक डटी रही। इससे पहले आयोजकों ने वरिष्ठ जनों को सम्मानित किया।ये लोग रहे मौजूदमुख्य अतिथि पंकज गुप्ता के अलावा, विधायक आशुतोष शुक्ला, जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, केडी त्रिवेदी, सुनील गुप्ता, अनिल गुप्ता, मिन्टू वर्मा, रानूू सक्सेना, दुर्गेश श्रीवास्तव, राजन, छोटू, विजय आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button