ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

बोली- पात्र गरीबों को मिलेंगी शासन कि योजनाओं का लाभ

छतरपुर: जिला पंचायत सीईओ तपस्या सिंह पदभार संभालते ही बोलीं- पहली प्रथमिकता जिले के पिछड़े क्षेत्रों की होगी। जो भी मध्यप्रदेश शासन की योजनाएं हैं, उन योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। जो गरीब पात्र हितग्राही हैं उनको मध्यप्रदेश शासन की योजनाओं का लाभ जरूर मिलेगा।सरकार की योजनाएं ही मेरी प्राथमिकता होंगीजिला पंचायत की सीईओ तपस्या सिंह ने जिला पंचायत में पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। जहां अपर कलेक्टर प्रताप सिंह चौहान एवं अतिरिक्त सीईओ चंद्रसेन सिंह ने उन्हें अपना प्रभार सौंपते हुए कार्यालय का निरीक्षण कराया। जिला पंचायत की CEO तपस्या सिंह ने कार्यालय के सभाकक्ष में जिला पंचायत के सभी कर्मचारियों का परिचय लिया और चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मप्र सरकार की जो योजनाएं संचालित हो रही हैं। उन योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन कराना ही मेरी प्राथमिकता होगी। हालांकि तपस्या सिंह ने यह भी कहा कि वह पहली बार ग्राामीण विकास विभाग में पदस्थ हो रही हैं। अत: पहले वह योजनाओं को बारीकी से देखेंगी और उन योजनाओं के बारे में जानकारी एकत्रित करेंगी। जिला सीईओ ने यह भी कहा कि शासकीय योजनाओं में गड़बडी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।मिलने का सिलसिला जारीपदभार ग्रहण करने और उसके पूर्व जिला पंचायत की सीईओ से मिलने वालों का सिलसिला चलता रहा। सभी जनपदों के सीईओ ने भी जिला सीईओ से व्यक्तिगत भेंट की और अपना अपना परिचय दिया।

Related Articles

Back to top button