ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

बैरसिया में कृषि विस्तार अधिकारी की सड़क हादसे में मौत

भोपाल। बैरसिया थाना इलाके में स्थित सुहाया पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार कृषि विस्तार अधिकारी को टक्कर मार दी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम की है। कृषि विस्तार अधिकारी राजधानी के कलेक्टर कार्यालय में चुनाव की प्रशिक्षण बैठक में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, उसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज से टक्कर मारने वाले वाहन का सुराग जुटा रही है।

अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

बैरसिया थाना पुलिस के मुताबिक 59 वर्षीय मनोहर लाल मालवीय शांतिकुंज बैरसिया में रहते थे। वह कृषि विभाग में कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर पदस्थ थे। शुक्रवार शाम लगभग साढ़े सात बजे उन्हें ग्राम सोहाया में पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। पहले उन्हें बैरसिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से स्वजन उन्हें उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल ले आए थे। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात उनकी मौत हो गई। वह शुक्रवार सुबह कलेक्ट्रेट में आयोजित चुनाव संबंधी बैठक में शामिल होने के लिए घर से बाइक से निकले थे।

पूर्व मंत्री के कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत

उधर, भोपाल में वीआइपी रोड पर राजा भोज की प्रतिमा के पास शनिवार सुबह लगभग चार बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक चालक युवक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह वर्तमान विधायक एवं पूर्व मंत्री रामपाल सिंह के सरकारी बंगले पर नौकरी करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोहेफिजा थाना पुलिस के मुताबिक 23 वर्षीय वैभव सिंह पुत्र यतेंद्र सिंह राजपूत बैरागढ़ कला न्यू सैनिक कालोनी में रहता था। वह पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक रामपाल सिंह के बंगले पर नौकरी करता था। इसके अतिरिक्त वह रेपिडो के लिए भी काम करता था। शनिवार चार बजे किसी वाहन ने वैभव को टक्कर मार दी थी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगालकर टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Back to top button