ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
देश

2 मंत्रियों की सीट में बदलाव; सुरेश भारद्वाज को शिमला शहरी से कसुम्प्टी भेजा

शिमला: टिकट पर मंथन करते हुए भाजपा नेता।हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में मौजूदा 10 विधायकों के टिकट काट दिए हैं।इनमें आनी के विधायक किशोरी लाल (धूमल), करसोग के विधायक हीरालाल (धूमल), द्रंग से जवाहर ठाकुर(धूमल), सरकाघाट से कर्नल इंद्रसिंह(धूमल), भोरंज से कमलेश कुमारी(धूमल—), बिलासपुर से सुभाष ठाकुर(धूमल), ज्वाली से अर्जुन सिंह(), धर्मशाला से विशाल नैहरिया (), भरमौर से जियालाल (धूमल) और चंबा से पवन नैय्यर (धूमल) का नाम शामिल है।इनमें आनी से किशोरी लाल की जगह लोकेंद्र कुमार को, करसोग से हीरा लाल की जगह दीपराज कपूर, द्रंग से जवाहर ठाकुर की जगह पूर्ण चंद ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है।सरकाघाट से कर्नल इंद्र सिंह की जगह दलीप ठाकुर, भोरंज से कमलेश कुमारी की जगह डॉ. अनिल धीमान, बिलासपुर से सुभाष ठाकुर की जगह संगठन महामंत्री त्रिलोक जमवाल को टिकट दिया है।ज्वाली से अर्जुन सिंह की जगह संजय गुलेरिया, धर्मशाला से विशाल नैहरिया की जगह राकेश चौधरी, भरमौर से जियालाल की जगह इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) के पूर्व MS डॉ. जनक राज और चंबा से पवन नैय्यर की जगह इंदिरा कपूर को उम्मीदवार बनाया गया है।2 मंत्रियों की सीट बदलीभाजपा ने अपने 2 मंत्रियों की भी सीट बदली है। इनमें शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज को शिमला शहरी की जगह कुसुम्पटी से प्रत्याशी बनाया गया है। उनकी जगह शिमला शहरी से संजय सूद को टिकट मिला है। नूरपूर के विधायक और वन मंत्री राकेश पठानिया को इस बार फतेहपुर से मैदान में उतारा गया है। नूरपुर से उनकी जगह रणवीर सिंह निक्का को टिकट दी गई है।महेंद्र सिंह की जगह बेटे को टिकटमंडी जिले की धर्मपुर सीट से जयराम सरकार में मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की जगह उनके बेटे रजत ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है। महेंद्र सिंह ठाकुर इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे।

Related Articles

Back to top button