ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
पंजाब

CM भगवंत मान ने कहा- आप जैसे ईमानदार अफसरों की जरूरत; 1 करोड़ का ऑफर ठुकराया

चंडीगढ़: CM पंजाब भगवंत मान अपने चंडीगढ़ स्थित आवास पर AIG विजिलेंस मनमोहन कुमार से मिलते हुए, साथ में मौजूद चीफ विजिलेंस वरिंदर सिंह।CM पंजाब भगवंत मान ने पूर्व उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के 1 करोड़ रुपए के ऑफर को ठुकराने वाले AIG विजिलेंस मनमोहन कुमार की ईमानदारी को सराहा है। CM मान ने अपने चंडीगढ़ स्थित आवास पर AIG मनमोहन कुमार से मुलाकात की। इस दौरान चीफ विजिलेंस वरिंदर कुमार भी साथ मौजूद रहे। CM भगवंत मान ने AIG मनमोहन कुमार से कहा “आपके जैसे ईमानदार अफसरों की जरूरत है।” चीफ विजिलेंस वरिंदर कुमार ने भी मनमोहन कुमार के कार्य को सराहा।अरोड़ा 50 लाख रुपए रिश्वत देते रंगेहाथ गिरफ्तारगौरतलब है कि विजिलेंस जांच से बचाव के लिए पूर्व उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने AIG मनमोहन कुमार को एक करोड़ रुपए रिश्वत की ऑफर की थी। आरोपी मंत्री की इस पेशकश की इन्फोर्मेशन AIG ने अपने सीनियर अधिकारयों को दी। फिर विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर आरोपी मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को AIG मनमोहन कुमार को 50 लाख रुपए की रिश्वत देते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।AIG मनमोहन कुमार ने कहा कि CM पंजाब ने विजिलेंस को कामकाज की पूरी फ्रीडम दी हुई है।पूर्व उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की फाइल फोटो।सुंदर शाम अरोड़ा का मारबेला ग्रैंड प्रबंधकों से कनेक्शनआरोप है कि मारबेला ग्रैंड के प्रबंधकों ने पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को रिश्वत के लिए 50 लाख रुपए समेत वाहन मुहैया करवाए थे। इसके बाद सुंदर शाम अरोड़ा विजिलेंस के AIG मनमोहन कुमार को 50 लाख रुपए रिश्वत देने पहुंचे थे। आरोप सही पाए जाने पर विजिलेंस मारबेला प्रबंधकों के खिलाफ भी केस दर्ज कर सकती है। सूत्रों के अनुसार मारबेला ग्रैंड कंपनी में अरोड़ा के पारिवारिक सदस्यों की हिस्सेदारी सामने आई है।

Related Articles

Back to top button