ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
पंजाब

शहीद भगत सिंह की मनीष सिसोदिया से तुलना क्रांतिकारियों का अपमा

चंडीगढ़: AAP के संयोजक एवं दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल द्वारा शहीद भगत सिंह की तुलना उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से करने पर शहीद के परिवार में भारी रोष है। भगत सिंह के परिजनों ने केजरीवाल से अपना बयान वापस लेने और माफी मांगने काे कहा है।भगत सिंह के परिवारिक सदस्य हरभजन एस दत्त ने कहा कि, “केजरीवाल का यह बयान न केवल भगत सिंह बल्कि सभी क्रांतिकारियों का अपमान है। वह मनीष सिसोदिया की तुलना भगत सिंह से कैसे कर सकते हैं।” हरभजन एस दत्त ने कहा कि भगत सिंह का मिशन राजनीतिक खेल नहीं था, बल्कि देश को समर्पित था। राजनीतिक खेल वाला आदमी कभी फांसी पर नहीं चढ़ सकता। भगत सिंह ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। जबकि ये लोग सिस्टम के खिलाफ नहीं बल्कि सत्ता की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपना बयान वापस लें और उन्हें माफी मांगनी चाहिए।विपक्ष ने भी AAP को घेरापंजाब कांग्रेस और पंजाब भाजपा ने भी भगत सिंह की तुलना मनीष सिसोदिया से करने पर AAP पर सवाल खड़े किए हैं। विपक्ष ने अरविंद केजरीवाल के इस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण कहा है। विपक्ष ने कहा कि भगत सिंह की तुलना शराब के ठेके बांटने वाले व्यक्ति से करने पर अरविंद केजरीवाल को माफी मांगनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button