ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
उत्तरप्रदेश

बोले, कौन मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता, किसे लोकप्रियता प्यारी नहीं है

मऊ: ओमप्रकाश राजभर प्रदेश में सावधान यात्रा निकाल रहे हैं। मंगलवार को मऊ जिले के रतनपुरा क्षेत्र में बाइक रैली निकाली गई, उसके बाद लाखीपुर गांव में एक सभा में सम्मिलित होने के लिए ओपी राजभर पहुंचे। बीच में मीडिया ने उनसे सवाल किया तो उन्होंने बड़े ही बेबाकी अंदाज में सभी सवालों का जवाब देते चले गए। वहीं ओमप्रकाश राजभर का रतनपुरा में महिला कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहनाकर आरती उतारकर अगरबत्ती दिखाकर स्वागत कर उन्हें आगे जाने का मार्ग प्रशस्त किया गया।ओमप्रकाश राजभर से मुख्यमंत्री बनने का प्रश्न किया गया तो उन्होंने कहा कि क्या आप को प्रधानमंत्री बनाया जाए तो आप नहीं बनेंगे। फिर उन्होंने बड़े ही सधे हुए अंदाज में कहा कि कौन (मुख्यमंत्री) नहीं बनना चाहता है।सावधान यात्रा निकालते हुए।बोले, पुलिस और अदालत अपना काम कर रहीवही ओपी राजभर ने अब्बास अंसारी के प्रश्न पर कहा कि मैं मीडिया के माध्यम से कह रहा हूं कि वह हाजिर हो जाए। वैसे पुलिस और अदालत अपना काम कर रही है इसमें हमें कुछ नहीं कहना है और अगर वह हाजिर हो जाएंगे तो कुर्की क्यों होगी। उन्होंने बड़े ही तपाक से कहा कि अब्बास अंसारी उनके विधायक हैं।कहा, हमारी लोकप्रियता से हो रही समस्याभारी भीड़ जुटाने की प्रश्न पर ओमप्रकाश राजभर द्वारा जवाब में कहा गया कि लोगों को हमारी लोकप्रियता से समस्या होने लगी है। जिसके कारण तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं जो लोग जहां से भी आ रहे हैं वह हमारे पार्टी के लिए निष्ठावान हैं तथा उन्होंने इस रैली में शामिल होकर विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Related Articles

Back to top button