ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
विदेश

यूक्रेन के 30 फीसदी पावर स्टेशन तबाह

यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग में शह और मात का खेल लगातार जारी है। एक महीने पहले ही यूक्रेन की सेना ने रूस को खारकीव जैसे बड़े शहर से खदेड़ दिया था और इसे रूसी सेना की हार के तौर पर प्रचारित किया गया था। अब रूस की सेना एक बार फिर से आक्रामक हमले कर रही है और खारकीव पर कब्जे का दावा किया है। मंगलवार को रूस की सेना ने दावा किया कि उसने खारकीव पर कब्जा जमा लिया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘रूसी सेना की यूनिट्स ने आक्रामक अभियान के तहत खारकीव के गोरोबिवका पर कब्जा कर लिया है।’ यह वही इलाका है, जहां से रूसी सेना को पीछे हटना पड़ा था।

इस बीच यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि मंगलवार को रूस के मिसाइल अटैक में दो नागरिकों की मौत हुई है। रूस ने एक पावर स्टेशन को निशाना बनाते हुए मिसाइल दागी थी, जिसमें दो लोग मारे गए हैं। यूक्रेनी अथॉरिटीज का कहना है कि हमले के चलते विस्फोट, आग और बिजली गुल होने जैसी घटनाएं हुई हैं। मिसाइल दागे जाने के बाद पावर स्टेशन के पास गहरा काला धुंआ उठता देखा गया। इसके चलते कई इलाकों में बत्ती तक गुल हो गई थी, लेकिन बाद में सप्लाई बहाल कर दी गई। कीव के प्रशासन का कहना है कि हमले में दो लोग मारे गए हैं और एक बुरी तरह से जख्मी हुआ है।

Related Articles

Back to top button