ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

भगवान शंकर की पूजा-पाठ कर किया अभिषेक, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

विदिशा: खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मंत्री उषा ठाकुर सोमवार को विदिशा आई थी। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान की समीक्षा करने के बाद दोनों मंत्री माधवगंज चौराहे स्थित विश्वेश्वर महादेव कांच मंदिर पहुंची। दोनों मंत्रियों ने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की। अभिषेक किया और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान विधायक उमाकांत शर्मा मौजूद थे। भगवान शिव की पूजन अर्चना करते समय विधायक उमाकांत शर्मा मंत्रोचारण करते दिखे। वहीं मंत्री उषा ठाकुर जब भगवान के भोले का अभिषेक कर रही थी, तब वह खुद ही पूरा मंत्र पढ़ती दिखीं।माधवगंज स्थित कांच मंदिर सिंधिया के पूर्वजों की वजह से बना था। आज जहां पर कांच मंदिर स्थित है, वहां पहले एक महिला की प्रतिमा होती थी। वह महिला जीजाबाई थीं। ये माधवराव सिंधिया के माधवराव सिंधिया के दादाजी की बहन थीं। उनका नाम जीजाबाई था और इस जगह का नाम बाईसाहब की छतरी रखा गया था। उनके आराध्य के लिए भगवान शंकर की एक प्रतिमा और शिवलिंग यहां स्थापित की गई थी। इसके बाद 1926 में एडवोकेट विश्वेश्वर नाथ श्रीवास्तव ने यहां एक मंदिर बनवाया और विश्वेश्वर शिवालय नाम दिया। उसके बाद मंदिर में यहां कांच का काम किया तो बाद में कांच मंदिर के रूप में प्रसिद्ध हुआ।

Related Articles

Back to top button