ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट कोर्ट से ज्ञानवापी मस्जिद की इंतजामिया कमेटी ने मांगा समय, अब 19 को होगी सुनवाई

प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट में सोमवार को वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद इंतजामिया कमेटी की याचिका पर सुनवाई हुई। ज्ञानवापी मस्जिद की इंतजामिया कमेटी ने जवाब के लिए समय मांगा है। कमेटी के अनुरोध पर सुनवाई के लिए 19 सितंबर की अगली डेट तय कर दी गई है। यह आदेश जस्टिस जे जे मुनीर की एकल खंडपीठ ने दिया।अगली सुनवाई पर तलब किए सारे रिकॉर्डइलाहाबाद हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए वाराणसी ज़िला जज को निर्देश दिया है कि वो केस से जुड़े सारे रिकॉर्ड की सत्यापित कॉपी अगली सुनवाई पर कोर्ट को उपलब्ध करवाएं । जिला जज वाराणसी ने 12 सितंबर को राखी सिंह व अन्य महिलाओं की याचिका पर सुनवाई के बाद मस्जिद कमेटी की उस आपत्ति को खारिज कर दिया था, जिसमें कहा गया था ज्ञानवापी का मामला पूजा स्थल अधिनियम 1991 से बाधित है और कोर्ट इस मामले की सुनवाई नहीं कर सकता । मस्जिद कमेटी ने आपत्ति खारिज किये जाने के आदेश को अब हाई कोर्ट में चुनौती दी है । हाईकोर्ट के जस्टिस जेजे. मुनीर की बेंच अब इस मामले की सुनवाई 19 अक्टूबर को दिन में दो बजे करेगी । देखना होगा कि कोर्ट वाराणसी जिला जज के 12 सितंबर के आदेश को कायम रखता है या फिर कोई और आदेश देता है । मस्जिद कमेटी ने हाई कोर्ट में मामला तय होने तक वाराणसी कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की भी मांग की है ।

Related Articles

Back to top button