ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
दिल्ली NCR

मैं बहुत लंबे वक्त से इस दिन का इंतजार कर रही थी : सोनिया गांधी

नई दिल्ली| देश की सबसे पुरानी पार्टी अखिल भारतीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए सोमवार को वोटिंग हो रही है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आईएएनएस के सवाल पर कहा कि मैं बहुत लंबे वक्त से इस दिन का इंतजार कर रही थी। कांग्रेस पार्टी में मुकाबला वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच है और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में मतदान कर दिया है।

जब सोनिया गांधी से आईएएनएस ने सवाल पूछा कि, क्या आप खुश हैं? तो इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, मैं इस दिन का बहुत लंबे वक्त से इंतजार कर रही थी।

इसके साथ ही खड़गे अपना वोट बेंगलुरु में डालेंगे, तो वहीं शशि थरूर तिरुवनंतपुरम में मतदान करेंगे। इनके अलावा देशभर के 9800 पीसीसी डेलीगेट (वोटर ) 40 पोलिंग स्टेशन के 68 पोलिंग बूथ पर मतदान करेंगे। मतदान होने के बाद मतपेटियों को दिल्ली लाया जाएगा। फिर 19 अक्टूबर को मतगणना होगी और कांग्रेस को नया गैर गांधी अध्यक्ष मिल जाएगा।

दिल्ली में दो पोलिंग सेंटर बनाए गए हैं। इनमें एक दिल्ली प्रदेश मुख्यालय तों वहीं एक कांग्रेस मुख्यालय पर बनाया गया है। डीपीसीसी में दो पोलिंग बूथ बने हैं जहां करीब 280 वोटर्स मतदान करेंगे।

Related Articles

Back to top button