ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

सुबह से पांचवी महिला को सर्च कर रही है टीम, पढ़िए…प्रशासन ने क्या गलती की

मंदसौर: मंदसौर के शामगढ़ थाना क्षेत्र के तोलाखेड़ी गांव में ग्रामीणों के चंबल नदी के डूबने के मामले में रेस्क्यू टीम ने देर रात तक चार शव बरामद कर लिए। टीम ने दोबारा से सुबह रेस्क्यू कर पांचवी महिला की बॉडी सर्च करने लगी। मृतकों में मधु धनगर (17), धापूबाई धनगर (35), राधा धनगर (16), प्रेमबाई धनगर (35) के शव मिल बरामद कर लिए गए हैं। वहीं रसाल बाई (40) की तलाश की जा रही है। सुबह 4 मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के निर्देश पर मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की सहायता दी जाएगी।पांचवी बॉडी को लेकर प्रशासन की जल्दबाजीरात में रेस्क्यू किए गए चार शवों का सुबह अंतिम संस्कार किया। वहीं, प्रशासन के जनसंपर्क विभाग से प्रेस रिलीज करते हुए बताया कि पांचवा शव मिलने के बाद रेस्क्यू समाप्त किया है। इसके बाद विभाग अपनी गलती स्वीकार करते हुए दोबारा प्रेस रिलीज कर जानकारी दी कि नदी में साड़ी दिखाई दी थी। जिसे पांचवा शव समझ लिया गया था। दरअसल, प्रशासन अपनी ही गलतियों पर पर्दा डालने की कोशिश में गलती करते जा रहा है। हादसा कैसे हुआ इसमें भी विरोधाभास है। ग्रामीणों ने बताया कि खेत पर काम खत्म कर नाव (डोंगी) से सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान नाव पलट गई। उधर प्रशासन ने दावा किया कि सभी पैदल ही एक दूसरे का हाथ पकड़ कर नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।

Related Articles

Back to top button