ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
खेल

डोनारुम्मा गुकेश ने रचा इतिहास

एमचेस रैपिड ऑनलाइन चेस टूर्नामेंट में भारत 16 साल के डोनारुम्मा गुकेश ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराकर रिकॉर्ड बनाया।गुकेश विश्व चैंपियन के रूप में कार्लसन को हराने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। गुकेश ने नौवें दौर के मुकाबले में कार्लसन को हराया। इससे पहले रविवार को कार्लसन को इसी टूर्नामेंट में भारत के 19 साल के अर्जुन एरिगैसी ने भी हराया था।इस जीत के साथ16 साल के गुकेश 12 राउंड के बाद 21 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। पहले स्थान पर पोलैंड के यान क्रिस्तोफ डूडा हैं। उनके 25 अंक हैं। वहीं, अजरबैजान के शखरियार मेमेदियारोव 23 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। गुकेश ने 29 चालों में ही वर्ल्ड चैंपियन को शिकस्त दे दी।गुकेश ने 16 साल, चार महीने और 20 दिन की उम्र में कार्लसन को हराया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के ही आर प्रगनानंदा के नाम था। उन्होंने इस साल फरवरी में एयरथिंग्स मास्टर्स में वर्ल्ड नंबर वन कार्लसन को 16 साल, छह महीने और 10 दिन की उम्र में हराया था। तब प्रगनानंदा ने 39 चालों में जीत हासिल की थी।इस महत्वपूर्ण जीत के बाद गुकेश ने कहा- मैग्नस को हराना हमेशा खास होता है, लेकिन मुझे उस मैच में खुद का प्रदर्शन कुछ खास नहीं लगा। गुकेश को राउंड 10 में झटका लगा जब वह डूडा से हार गए, लेकिन अगले दो राउंड में मामेदयारोवा और एरिक हैनसेन को हराकर शानदार वापसी भी की।इससे पहले भारत के एरिगैसी ने कार्लसन को सातवें राउंड में हराया था। 19 साल के एरिगैसी पहले दौर में हमवतन विदित गुजराती से हार गए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने अच्छी वापसी की थी। एरिगैसी के पास फिलहाल गुकेश के जितने अंक (21) हैं और वह चौथे स्थान पर हैं।

Related Articles

Back to top button