ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
उत्तरप्रदेश

शासन ने दी मंजूरी, डेढ़ दशक से कालेज प्रशासन कर रहा था मांग

अम्बेडकरनगर: अम्बेडकरनगर राजकीय इंजीनियरिंग में कम्प्यूटर और मैकेनिकल की पढ़ाई होगी। इसकी मंजूदी शासन ने दे दी है।अम्बेडकरनगर के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर में अब दो और ट्रेड की शिक्षा दी जाएगी। इन ट्रेड की शिक्षा दिए जाने की मांग इंजीनियरिंग कॉलेज ने शासन से किया था। इसकी मंजूरी शासन ने कर दिया है। इसके बाद शिक्षा हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को अब दूर नहीं जाना होगा। छात्र शीघ्र ही इस कॉलेज में कंप्यूटर साइंस व मैकेनिकल इंजीनियरिंग की भी पढ़ाई कर सकेंगे।जिले के अकबरपुर टांडा मार्ग पर डेढ़ दशक पूर्व राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना हुई थी। इसमें मौजूदा समय में सिविल, इलेक्ट्रिक व आईटी ट्रेड में पढ़ाई हो रही है। राजकीय इंजनियरिंग कॉलेज में जिले के अलावा प्रदेश के अन्य जनपद के छात्र-छात्राएं भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते हैं।770 छात्र-छात्राएं हासिल कर रहे शिक्षामौजूदा समय में 770 छात्र-छात्राएं सिविल, इलेक्ट्रिक व आईटी की शिक्षा हासिल कर रहे हैं। लेकिन यहां कंप्यूटर साइंस व मैकेनिकल इंजीनियरिंग की शिक्षा हासिल करने वालों को मायूसी हाथ लग रही थी। कारण कि इन दोनों ट्रेड से जुड़ी शिक्षा की व्यवस्था यहां नहीं थी। कॉलेज प्रशासन ने शासन को इस बारे में प्रस्ताव भेजा था, जिसे अब शासन ने मंजूरी दे दी है।उड्डयन विभाग की जमीन पर होगा निर्माणइंजीनियरिंग कालेज में दोनों ट्रेडों की पढ़ाई के लिए बगल स्थित भूमि के अलावा उड्डयन विभाग की लगभग ढाई एकड़ जमीन पर दो नई यूनिट भवन का निर्माण होगा। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य संदीप तिवारी ने बताया कि कंप्यूटर साइंस व मैकेनिकल शिक्षा के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिली है।

Related Articles

Back to top button