ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

जिले में पुलिस टीमों ने की कॉम्बिंग गश्त, गुंडा बदमाशों की लोकेशन ली, 17 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को दबोचा

सागर: 17 सालों से फरार स्थाई वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।सागर में आगामी त्योहारों और सुरक्षा के लिहाज से जिले में पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त की। एसपी तरुण नायक ने राजपत्रित अधिकारी, सभी थाना प्रभारी समेत भारी पुलिस बल को मैदान में उतारा। रात 10 बजे पुलिस टीमें अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सक्रिय हुई और कॉम्बिंग गश्त शुरू की। पुलिस टीमों ने देर रात सड़कों घूम रहे लोगों से पूछताछ की। इसके अलावा थानों के लिस्टेड गुंडा और निगरानीशुदा बदमाशों की लोकेशन ली। पुलिस निगरानीशुदा बदमाशों के घर पहुंची और उनकी जानकारी ली। उन्हें आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी गई। वारंटी और फरार आरोपियों की धरपकड़ की गई। सुबह 5 बजे तक चली कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने जिलेभर में 17 स्थाई वारंट, गिरफ्तारी वारंट 91 तामील किए। वहीं 4 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने 7 घंटों की कॉम्बिंग गश्त के दौरान कुल 108 वारंट तामील किए हैं। इसी दौरान पुलिस को एक सफलता भी हाथ लगी। राहतगढ़ थाना क्षेत्र के वर्ष 1999 के प्रकरण में 17 सालों से फरार स्थाई वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी हल्के उर्फ सुरेंद्र विश्वकर्मा उम्र 40 साल निवासी रजाखेड़ी मकरोनिया को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है। कॉम्बिंग गश्त की हर गतिविधि पर एडिशनल एसपी शहर विक्रम सिंह कुशवाहा और एडिशनल एसपी ग्रामीण ज्योति ठाकुर नजर रखे हुए थीं।

Related Articles

Back to top button