ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

पंजाब में पानी के लिए मच सकता है हाहाकार

जालंधर| पांच नदियों के पानी वाला क्षेत्र है पंजाब और पानी को लेकर हरियाणा व दिल्ली में जंग चल रही है। लेकिन पंजाब की जमीनी हकीकत यह है कि पंजाब में पानी को लेकर अंदरूनी जंग के आसार बनते जा रहे हैं। पंजाब का पानी खत्म होता जा रहा है। जिस प्रदेश का नाम ही पांच नदियों के पानी के ऊपर रखा गया, अब वो बूंद-बूंद पानी के लिए तरसने वाला है।पानी का स्तर इस कदर गिर चुका है कि राज्य के कई इलाके डार्क जोन में चले गए हैं। पंजाब में सतलुज, ब्यास और रावी नदियां ही सिंचाई का साधन हैं। एक वक्त था जब पंजाब में नहरों का जाल बिछा था। सिंचाई के लिए किसानों को पानी की कोई कमी नहीं थी। आज नहरें सूख चुकी हैं। नदियों की हालत अच्छी नहीं रही। एक के बाद पंजाब के इलाकों में पानी का संकट पैदा होता जा रहा है।

Related Articles

Back to top button