ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं Urfi Javed, जानें कितनी हैं महीने की कमाई

‘बिग बॉस’ ओटीटी (Bigg Boss OTT) से सुर्खियों में आईं उर्फी जावेद सिनेमा जगत में अपने अतरंगी फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। उर्फी अक्सर अपने आउटफिट्स और बोल्डनेस की वजह से लोगों का दिमाग खराब कर देती हैं और इसी वजह से वह हर दूसरे दिन सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होती हैं। लेकिन यह भी सच है कि अभिनेत्री को लोगों द्वारा मिल रही आलोचनाओं से कुछ खास फर्क नहीं पड़ता और वह अपनी लाइफ को बिंदास जी रही हैं। इस बीच कई बार उर्फी की कमाई पर सवाल उठे हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि ऊर्फी जावेद कौन है.. और क्या है उनकी नेटवर्थ… किन लग्जरी गाड़ियों में घूमती है।

ऐसे शुरू की Urfi Javed ने अपनी जर्नीउर्फी जावेद को आज के समय में हर कोई बोल्डनेस की वजह से जानता है लेकिन अभिनेत्री ने दर्जन भर से ज्यादा सीरियल्स में काम किया है। वह ‘दुर्गा’, ‘सात फेरों की हेराफेरी’, ‘बेपनाह’, ‘जीजी मां’, ‘डायन’, ‘रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘कसौटी जिंदगी’ जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा, वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आई हैं। लेकिन लोगों के बीच उन्हें पहचान ‘बिग बॉस’ से ही मिली है।

कितने करोड़ की मालकिन है Urfi Javedउर्फी जावेद की कमाई को लेकर हर बार सवाल उठता है लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी की उर्फी करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं और वह हर महीने लाखों में कमाती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उर्फी सीरियल के एक एपिसोड के लिए 25 से 30 हजार रुपये चार्ज करती हैं और वह हर महीने लगभग 30 लाख रुपये की कमाई करती हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 172 करोड़ के आसपास है।

घर और कार कलेक्शनउर्फी का जन्म लखनऊ में हुआ है लेकिन अब वह मुंबई में एक आलीशान फ्लैट में रहती हैं। उनके पास Jeep Compass SUV है, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये है। उर्फी अक्सर अपनी इस कार के साथ स्पॉट होती रहती हैं।

Related Articles

Back to top button