ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
छत्तीसगढ़

बाल सुधार गृह के 4 बच्चे फरार, 1 मिला 3 की तलाश जारी

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बाल सुधार गृह के 4 बच्चे शुक्रवार की देर रात फरार हो गए हैं। 4 महीने के अंदर यह दूसरी घटना है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा के गायत्री मंदिर से अस्पताल जाने वाली सड़क किनारे में स्थित बाल सुधार गृह को हाल ही में JED कॉलोनी में शिफ्ट किया गया है। इस कैंपस के चारों तरफ करीब 12 फीट ऊंची दीवार है। फिर भी शुक्रवार की देर रात 4 बच्चे आसानी से दीवार फांद दिए। बताया जा रहा है कि, बच्चों ने 12 फीट की ऊंची दीवार फांदने के लिए तार और लंबी रस्सी का इस्तेमाल किया था। फिर उसी के सहारे दीवार पर चढ़े और दूसरी तरफ छलांग लगा दिए।

ब्लेड से खिड़की की रॉड को काटे थे। रात में ही बाल सुधार गृह में तैनात गार्ड ने इस मामले की जानकारी प्रशासन को दी। जिसके बाद उन्हें ढूंढना शुरू किया गया। इनमें से एक को तो पकड़ लिया गया, लेकिन 3 अब भी फरार है। पुलिस अफसरों की मानें तो सभी बच्चे चोरी के केस में बाल सुधार गृह में थे। फिलहाल जिले के सभी थानों में सूचना दे दी गई है। हाल ही में शिफ्ट हुए इस भवन में पीछे की तरफ CCTV कैमरा नहीं लगा है। जिससे इन्हें ढूंढने पुलिस को मशक्कत करनी पड़ सकती है।

Related Articles

Back to top button