ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

रीवा में दादी के पीछे-पीछे जा रही 2 वर्षीय बच्ची कुएं में गिरी, मोटर से निकाला पानी, 6 घंटे में मिली लाश

रीवा: त्योंथर नगर परिषद अंतर्गत वार्ड क्रमांक 2 का मामलारीवा जिले में एक मासूम बच्ची की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटनास्थल घर से महज 20 मीटर की दूरी पर है। कुछ ही मिनटों के भीतर ​बेटी के लापता होने की सूचना मां ने डायल 100 को दी। जानकारी के बाद पहुंची सोहागी पुलिस ने काफी खोजबीन की। जब कहीं सफलता नहीं मिली तो घर के समीप वाली कुएं पर बच्ची के डूबने की आशंका जाहिर की।तुरंत नगर परिषद की मोटर से पानी निकाला गया। तीन घंटे बाद जब कुएं का पानी कम हुआ। तब लाश ऊपर की ओर आई। ऐसे में 50 फीट के गहरे कुएं को खाली कराया गया। फिलहाल सोहागी पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की है। वहीं मर्ग कायम कर लाश को अस्पताल में पीएम कराया गया। ये घटना त्योंथर नगर परिषद अंतर्गत वार्ड क्रमांक 2 की है।त्योंथर चौकी प्रभारी शिवांगी गर्ग ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 9.30 बजे मीरा प्रजापति पुत्री राजेश 2 वर्ष अपनी दादी के साथ घर में खेल रही थी। जबकि मां खाना पका रही थी। तभी दादी गांव की तरफ जाने लगी। साथ ही बहू को कहा कि बेटी को देखना मैं जा रही हूं। वह चली भी गई। इसी बीच मां खाना में व्यस्त रही। जबकि 2 वर्षीय मासूम दादी के खोज में चल दी।दादी को लगा नहीं आ रही, मासूम चली गईछोटे कदमों के सहारे दादी के पीछे-पीछे जा रही मासूम कुएं में गिर गई। लेकिन किसी को भनक तक नहीं गली। मां और दादी अपने-अपने दावे करते रहे गए। तब तक दोपहर के 12 बज गए। अंतत: पुलिस को जानकारी मिली। सोहागी थाना प्रभारी निरीक्षक ओपी तिवारी बच्ची के लापता होने की सूचना पर घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने घटना को गंभीरता से लिया।एक घंटे चला सर्च ऑपरेशनथाना प्रभारी दल बल के साथ ग्रामीणों की मदद से आसपास एक घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। जब कुछ समझ नहीं आया तो कुएं की तरफ नजर गई। जो वर्षों पुरानी है। साथ ही उसमे काफी मात्रा में कचरा पड़ा था। जिसके अंदर मासूम को खोजना चुनौती पूर्ण था। ऐसे में पुलिस ने कुएं से पानी खाली कराया तो शाम 4 बजे तक लाश दिख गई।

Related Articles

Back to top button