ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
महाराष्ट्र

पैसेंजर ने ट्वीट कर की शिकायत; 10 मिनट के अंदर कंपनी बोली- हम मामले की जांच करेंगे

मुंबई: एयर विस्तारा की फ्लाइट से ट्रैवल कर रहे एक शख्स के खाने में कॉकरोच मिला। पैसेंजर का नाम निकुल सोलंकी है। निकुल ने ट्वीट किया कि एयर विस्तारा के भोजन में छोटा कॉकरोच मिला है। ट्वीट के 10 मिनट के अंदर ही विस्तारा का जवाब आया। कंपनी ने कहा कि आप अपनी फ्लाइट की जानकारी हमें दें, ताकि मामले की जांच कर सकें।विस्तारा ने यह भी कहा कि हमारे यहां खाना अच्छी क्वालिटी का बनाया जाता है। साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाता है।निकुल ने 14 अक्टूबर को ट्वीट किया कि एयर विस्तारा के भोजन में छोटा कॉकरोच मिला है।मुंबई से थाइलैंड की फ्लाइट की थीनिकुल सोलंकी ने अपनी फ्लाइट की जानकारी विस्तारा को दी, जिससे पता चला कि मामला 31 अगस्त का है। फ्लाइट मुंबई से थाइलैंड की थी। निकुल ने दो फोटो ट्वीट की हैं। एक में इडली सांभर, उपमा है और दूसरी तस्वीर में एक मरा हुआ कॉकरोच है। सोशल मीडिया पर लोग इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और खाने में कॉकरोच मिलने पर आलोचना कर रहे हैं।कंपनी ने कहा कि आप अपनी फ्लाइट की जानकारी हमें दें, ताकि मामले की जांच कर सकें।फ्लाइट में पैसेंजर को खाने में मिला था सांपतुर्की एयरलाइंस कंपनी की सनएक्सप्रेस में एक फ्लाइट अटेंडेंट को खाने में सांप का कटा हुआ मुंह मिला था। मामला 21 जुलाई को अंकारा से जर्मनी के डसेलडोर्फ जा रही फ्लाइट का था। फ्लाइट अटेंडेंट ने बताया था कि जब वह खाना खा रहे थे तो उन्हें आलू की सब्जी में सांप का कटा हुआ मुंह दिखा। घटना लोगों के सामने आते ही सनएक्सप्रेस के प्रतिनिधि ने सफाई देते हुए कहा था कि इस तरह की चीजों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एयरलाइन ने फूड सप्लायर के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया था।

Related Articles

Back to top button