ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
हरियाणा

एयरटेल कर्मी बनकर ठगा; 156 का रिचार्ज करने पर बाइक-LCD जीतने का प्रलोभन दिया

पानीपत:  हरियाणा के पानीपत शहर के आजाद नगर में रहने वाले एक फैक्ट्री के मास्टर से 1.49 लाख की साइबर ठगी हो गई है। बदमाशों ने एयरटेल कंपनी कर्मी बनकर बातचीत की। मास्टर को 156 रुपए का रिचार्ज करने पर बाइक और LCD जीतने का प्रलोभन दिया।इसके बाद विभिन्न तरह के टैक्स के नाम पर उससे कुल 1 लाख 49 हजार 700 रुपए ठग लिए। मास्टर को उसके साथ हुई ठगी का तब पता लगा, जब उसके द्वारा दिए गए ऑफर्स में से एक भी बात पूरी नहीं हुई। इसके बाद ठग ने फोन बंद कर दिया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।विनोद नाम के ठग को किए गए रुपए ट्रांसफर।रुपए दोगुना करने का भी दिया झांसामॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में संतोष ने बताया कि वह मूल रूप से गांव बारा तेतरिया, जिला औरंगाबाद (बिहार) का रहने वाला है। इन दिनाें वह आजाद नगर गली नंबर 3 में किराये पर रहता है। 30 सितंबर की दोपहर करीब 2:30 बजे उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई।कॉल करने वाले ने बताया कि वह एयरटेल कंपनी से बात कर रहा है। उसने उसे लालच दिया कि अगर वह 156 रुपए का रिचार्ज करेगा तो उसे गिफ्ट में एक बाइक व एक LCD मिलेगी। लालच में आकर संतोष ने रिचार्ज कर दिया। इसके बाद उसने बाइक के दस्तावेजों के लिए 12 हजार 500 रुपए फोन पे के माध्यम से मंगवा लिए।कुछ देर बाद कॉलर ने कहा कि 40 हजार 500 रुपए भेज दो, कुछ ही देर में दोगुना करके वापस भेज देगा। संतोष ने उसे 40500 रुपए फोन पे कर दिए। इसके बाद उसने फिर किसी अन्य तरीके का प्रलोभन देकर 10 हजार, 7 हजार व 29 हजार 800 रुपए की 3 ट्रांजेक्शन और अपने खाते में करवा ली।1 अक्टूबर को उसकी दूसरे नंबर से कॉल आई, जिसने GST के नाम पर उससे 29 हजार 900 व 20 हजार रुपए और ले लिए। कुल मिलाकर ठग ने बातों में उलझाकर उससे कुल 1 लाख 49 हजार 700 रुपए ट्रांसफर करवा लिए।

Related Articles

Back to top button