ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
महाराष्ट्र

कॉलेज जा रही थी; गंदे कमेंट्स किए, हाथ पकड़कर ऑटो से भी घसीटा

मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में शुक्रवार को ऑटो ड्राइवर ने एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की और उसे ऑटो से घसीटा। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, 22 साल की लड़की कॉलेज की स्टूडेंट है। वह कॉलेज जा रही थी। इस दौरान रास्ते में खड़े ऑटो ड्राइवर ने उस पर गंदे कमेंट्स किए, जब लड़की ऑटो वाले को जवाब देने गई तो उसने लड़की का हाथ पकड़ लिया और उससे छेड़छाड़ करने लगा।500 मीटर तक ऑटो से घसीटाइस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में ऑटो ड्राइवर लड़की को पकड़ता हुआ नजर आ रहा है, जब लड़की खुद को छुड़ाने की कोशिश करती है तो ड्राइवर ने उसका हाथ पकड़ कर ऑटो से उसे 500 मीटर तक घसीटा। फिर उसे बीच रास्ते छोड़कर भाग गया।ऑटो ड्राइवर ने लड़की का हाथ पकड़ कर उसे 500 मीटर तक घसीटा।घटना के बाद से आरोपी फरारपुलिस ने फरार ऑटो ड्राइवर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने कहा कि ट्रैक करने के लिए कई टीम गठित की गई है।छेड़छाड़ के मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…जयपुर में बदमाशों ने छात्रा के दांत तोड़े थे, पीड़िता बोली- पीछे से 2 लड़के आए, मेरा मुंह बंद कर कार में डालाजयपुर में सरेआम छात्रा को किडनैप कर लिया गया था। भीड़-भाड़ वाले इलाके में उसे इतना पीटा गया कि 2 दांत टूट गए। फिर भी बदमाशों को पकड़ने में पुलिस असफल रही है। घटना का CCTV फुटेज सामने आया था, जिसमें बदमाशों की सफेद कार नजर आ रही है। इस कार के बारे में भी कोई जानकारी पुलिस नहीं जुटा पाई।पीड़िता लवली (बदला हुआ नाम) ने देर रात जयपुर के कानोता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। भास्कर ने इस घटना को लेकर हर बिंदु पर पड़ताल की। इसके बाद पीड़िता तक पहुंचा।

Related Articles

Back to top button