ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
पंजाब

दिल्ली के डिप्टी CM सिसोदिया के करीबी हैं बैंस, एजूकेशन को ही मुद्दा बना रही AAP

चंडीगढ़:पंजाब के आम आदमी पार्टी (AAP) के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस को हिमाचल प्रदेश चुनावों के लिए प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले उन्हें जम्मू प्रभारी का जिम्मा भी सौंपा गया था। हिमाचल प्रदेश चुनाव की पूरी जिम्मेदारी दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया पर है। मंत्री हरजोत सिंह बैंस को मनीष सिसोदिया का ही करीबी माना जाता है।हरजोत सिंह बैंस पर हिमाचल प्रदेश के चुनाव की रणनीति को सुचारु रूप से चलाने और पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल का जिम्मा रहेगा। स्पष्ट है कि अब वह आगामी दिनों में हिमाचल प्रदेश के चुनाव में व्यस्त रहेंगे।पंजाब में इन मंत्रालयों का संभाला कार्यभारमंत्री हरजोत सिंह बैंस की पहचान पंजाब के एक कद्दावर नेता के रूप में सामने आई है। पंजाब में उनके पास जेल और खनन मंत्रालय रहा है और पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद हरजोत सिंह बैंस को स्कूल एजुकेशन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। AAP चुनाव प्रचार के दौरान स्कूल, कॉलेज और अस्पताल बनाने की राजनीति तैयार की थी। स्पष्ट है कि मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में बेहतर सुविधाएं देने और नए इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने का प्रचार करते देखे जा सकते हैं।गुजरात में प्रचार में जुटे हैं दोनों CMAAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के CM भगवंत मान बीते दिनों से लगातार गुजरात में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। दोनों ने कई जगह रैली कर लोगों को संबोधित करते हुए बेहतर सुविधाओं और भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए उनसे AAP को जिताने की अपील की।राष्ट्रपति के वेलकम के बजाय गुजरात में व्यस्त रहे मानपंजाब CM भगवंत मान हिमाचल प्रदेश और गुजरात चुनावों में AAP की जीत के लिए पूरा दमखम लगा रहे हैं। यहां तक की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु चंडीगढ़ स्थित सुखना लेक पर आयोजित एयरफोर्स-डे के प्रोग्राम में पहुंचीं, लेकिन पंजाब के CM भगवंत मान उनका वेलकम करने के बजाय गुजरात चुनाव में ही व्यस्त रहे। इसपर पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित CM भगवंत मान से खफा हुए। यहां तक की उन्होंने मान को उनकी संवैधानिक ड्यूटी और प्रोटोकॉल की भी याद दिलाई

Related Articles

Back to top button