ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

CM शिवराज ने पहुंचाया 50 लाख से ज्यादा घरों तक पीने का साफ पानी, सिंगल क्लिक से जल दर्पण मोबाइल एप का किया शुभारंभ

भोपाल: मध्य प्रदेश के नागरिकों को साफ पेजयल सुविधा और पीने के पानी की समस्या से निजात के लिए आए दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अधिकारियों को निर्देश देते रहते हैं। इस कड़ी में गुरुवार को सिंगल क्लिक के माध्यम से सीएम ने ‘जल दर्पण’ मोबाइल एप का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान ने ये कहा कि, हर घर टोटी वाला नल कनेक्शन और उसमें शुद्ध और साफ पानी देना हमारी प्राथमिकता कार्य है। इसी दौरान सीएम शिवराज ने संबंधित अधिकारियों को अच्छा काम करने के निर्देश देते हुए ये कहा कि, जो भी अच्छा काम करेगा मैं उसे कंधे पर लेकर नाचूंगा। उन्होंने पीएचई विभाग के अफसरों को मूलमंत्र देते हुए ये कहा कि, ‘पांव में चक्कर, मुंह में शक्कर, सीने में आग और माथे पर बर्फ लेकर चलना होगा।’

• पानी पिलाने से ज्यादा पुण्य का काम कोई नहीं: सीएम

बता दें कि राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने ‘जल दर्पण’ एप का शुभारंभ किया। इस एप के माध्यम से जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत किए जा रहे सभी कार्यों की जानकारी मिलेगी। इस दौरान सीएम ने यह भी कहा कि, जल जीवन मिशन योजना के तहत आधा काम पूरा कर लिया गया है। काम में होने वाली खामियों को लेकर हैं,  सीएम ने नाराजगी भी जाहिर की। वही उन्होंने ये भी कहा कि, जल जीवन मिशन योजना के तहत लोगों को पानी पिलाने का काम किया है और इससे ज्यादा पुण्य का काम कोई नहीं है। साफ पानी पीकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। सीएम ने अदिकारियों से ये भी कहा कि, जो अच्छा काम करेंगे उन्हें कंधे पर लेकर नाचूंगा। उनका बार-बार सम्मान किया जाएगा। पैसे की कमी नहीं है, इसलिए डटकर काम करें।

• केंद्र सरकार का जल जीवन मिशन अगर सफल होता है तो लाखों मरने वालों को रोका जा सकेगा

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में पानी की समस्या को देखते हुए जल जीवन मिशन योजना की शुरुआत 15 अगस्त वर्ष 2019 में की थी। इस योजना के तहत केंद्र सरकार ने वर्ष 2024 तक हर घर में नल से साफ पीने का पानी पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। ऐसे में केंद्र सरकार 3 लाख 60 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी। हर वर्ष गंदे पानी की वजह से हजारों बच्चों के मौत की खबरें आती है। जल जीवन मिशन योजना को लेकर इस पूरे विषय के विशेषज्ञों का ये भी मानना है कि, अगर ‘जल जीवन मिशन’ योजना सफल होती है तो ऐसे में हर वर्ष होने वाली लाखो लोगों की जान जाने से बचाया था।

Related Articles

Back to top button