ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

मामूली विवाद में शराबी को धक्का देना पड़ा महंगा, मौके पर ही मौत

इंदौर: इंदौर शहर के बाणगंगा इलाके में रहने वाले एक ड्राइवर द्वारा शराब पीने के बाद अपने पड़ोसी से विवाद की घटना सामने आई है। यह बाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसी ने शराब पिए व्यक्ति को धक्का दे दिया जिससे युवक अचेत अवस्था में गिर गया और उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने आरोपी खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

थाना प्रभारी राजेंद्र सोनी के अनुसार, घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है। जब इलाके में रहने वाला सुनील झा उम्र 52 वर्ष जो किए स्कूल बस का ड्राइवर है। अधिक शराब पीने के बाद वह नजदीक के रहने वाले अनिल ठाकुर नामक व्यक्ति से विवाद कर रहा था।

विवाद में मृतक द्वारा अनिल को काफी देर तक अपशब्द कहे गए जिसके बाद अनिल ने गुस्से में आकर सुनील झा को धक्का दे दिया जिसके बाद गिरने से सुनील की मौके पर मौत हो गई। वहीं पुलिस ने अनिल ठाकुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button