ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
देश

शर्मनाक VIDEO: महिला को बच्चा चोर समझ भीड़ ने सड़क पर लात-घुसों से सरेआम की पिटाई, 5 लोग गिरफ्तार

जयपुरः राजस्थान के नागौर जिले में एक महिला की सड़क पर लात-घुसों से सरेआम पिटाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। इस वायरल वीडियो में भीड़ एक महिला की बेरहमी से पिटाई करते दिख रही है वहीं कुछ लोग मूक दर्शक बन यह तमाशा देखते हुए नज़र आए।  बताया जा रहा है कि लोगों ने महिला को बच्चा चोर समझ लिया था जिसके बाद उन्होंने बिना सोचे समझे महिला की लात घूंसों से पिटाई करनी शुरू कर दी।   वहीं वीडियो जब वायरल हुआ तो पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, महिला मानसिक रूप से कमजोर जिसे देख लोगों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया। एएसपी गणेशाराम चौधरी ने बताया, मानसिक रूप से कमजोर एक युवती अपनी बच्ची के साथ जा रही थी, उस दौरान बच्ची रोती हुई जा रही थी तो कुछ लोगों ने उस महिला पर शक किया और उसके साथ मारपीट की। अधिकारी ने कहा कि परिजनों की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। मामले में 5 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

Related Articles

Back to top button