मुख्य समाचार
श्योपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 महिलाओं की मौत
श्योपुर। जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हैं। जानकारी के अनुसार, घूघस गांव से ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर 'भात' (वैवाहिक रस्म) मांगने पार्वती बड़ौदा जा रहे थे। तभी बंधपुरा मोड़ पर अनियंत्रित होकर ट्रॉली पलट गई। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे राहगीरों और पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है।


