ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मुरैना: टी.एस.एस. इंटरनेशनल स्कूल में खुलेगा नया सैनिक स्कूल, 26 अप्रैल को होगा भव्य शुभारंभ

मुरैना। चंबल अंचल के युवाओं के लिए सेना में करियर बनाने की राह अब और आसान होने जा रही है। रक्षा मंत्रालय की ‘न्यू सैनिक स्कूल’ योजना के तहत मुरैना के टी.एस.एस. इंटरनेशनल स्कूल को सैनिक स्कूल की मान्यता मिल गई है। इस नए सत्र का विधिवत शुभारंभ 26 अप्रैल को सर्वोच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश श्री जितेन्द्र कुमार माहेश्वरी जी द्वारा किया जाएगा। देश का 53वां सैनिक स्कूल गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह सिकरवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि भारत सरकार ने देश भर में 100 नए सैनिक स्कूल खोलने का लक्ष्य रखा है, जिसमें टी.एस.एस. सैनिक स्कूल मुरैना देश का 53वां और क्षेत्र का एक प्रमुख संस्थान है। यह स्कूल पीपीपी (PPP) मोड पर संचालित होगा, जहाँ छात्रों को आवासीय (Boarding) के साथ-साथ 'डे-स्कॉलर' के रूप में भी शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। अत्याधुनिक सुविधाएं और सैन्य प्रशिक्षण सैनिक स्कूल की ओर से नायक श्री खान सर ने बताया कि विद्यालय का बुनियादी ढांचा अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। यहाँ छात्रों के लिए वातानुकूलित छात्रावास, आधुनिक भोजनालय, स्विमिंग पूल, एथलेटिक्स ट्रैक और विभिन्न खेलों के मैदान तैयार हैं। भविष्य में यहाँ शूटिंग रेंज की विशेष सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। अनुशासन और करियर पर जोर इस सैनिक स्कूल का मुख्य उद्देश्य कक्षा 6 से ही छात्रों में सैन्य मूल्यों, अनुशासन और देशभक्ति की भावना विकसित करना है। यहाँ सीबीएसई (CBSE) पाठ्यक्रम के साथ-साथ विशेष सैन्य प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि छात्र आगे चलकर भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारी बनकर देश की सेवा कर सकें। चेयरमैन ने कहा कि रक्षा मंत्रालय के कड़े मानकों पर खरा उतरना एक चुनौती थी, जिसे टी.एस.एस. स्कूल ने सफलतापूर्वक हासिल किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button