मुख्य समाचार
अंबाह में रिजल्ट का ‘खौफ’: 12वीं में फेल होने पर छात्र ने फांसी लगा दी जान
मुरैना। अंबाह के हरजीवन का पुरा (बरेह) में बोर्ड परीक्षा के नतीजों ने एक घर का चिराग बुझा दिया। 12वीं की परीक्षा में असफल होने से क्षुब्ध 17 वर्षीय छात्र रोहित सखवार ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब रोहित ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तो परिजनों ने खिड़की से देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी वीरेश कुशवाह ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर परीक्षा के बढ़ते तनाव और बच्चों की काउंसलिंग की जरूरत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


