मुख्य समाचार
थाना सबलगढ़: बुलेरो की टक्कर से दो लोग घायल
सबलगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर रोड घाटी पर एक सड़क दुर्घटना घटित हुई है। पुलिस के अनुसार, बुलेरो गाड़ी (MP 06 BA 1301) के चालक ने वाहन को तेजी और लापरवाही से चलाते हुए ममता और प्रदीप को टक्कर मार दी। इस टक्कर में दोनों राहगीर घायल हो गए। घायलों की एमएलसी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ अपराध क्रमांक 134/26 दर्ज किया है। मामले की विवेचना प्रधान आरक्षक संतोष श्रीवास द्वारा की जा रही है।


