मुख्य समाचार
चिन्नौनी थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने से 8 साल के मासूम की मौत
चिन्नौनी थाना क्षेत्र के ग्राम खेरली में एक हृदयविदारक घटना घटी, जहाँ पानी में डूबने से एक 8 वर्षीय बालक की असामयिक मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार, हाकिम जाटव निवासी खेरली ने पुलिस को सूचना दी कि उनका पुत्र प्रान्यु (8 वर्ष) घर के पास पानी में डूब गया था। घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग क्रमांक 8/26 कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। प्रधान आरक्षक रामनरेश परमार मामले की जांच कर रहे हैं कि बच्चा पानी के पास कैसे पहुँचा और यह हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।


