मुख्य समाचार
मुरैना कोतवाली थाना क्षेत्र में हवाई फायर कर फैलाई दहशत, पुरानी रंजिश पर मारपीट का मामला
मुरैना कोतवाली थाना क्षेत्र में हवाई फायर कर फैलाई दहशत, पुरानी रंजिश पर मारपीट मुरैना। शहर की पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि हवाई फायर कर इलाके में दहशत फैला दी। घटना शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दांती के एस तोमर के पास रहने वाले 18 वर्षीय प्रिंस जैन पुत्र शीतल जैन ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी नरेंद्र, मनोज, लल्ला और अमन जाटव ने उनके घर के सामने आकर पुरानी रंजिश के चलते मां-बहन की नग्न गालियां दीं। जब फरियादी ने विरोध किया, तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए हवाई फायर कर दिया। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125, 296, 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना प्रधान आरक्षक सुनील पाठक द्वारा की जा रही है।


