ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने अमित शाह को बताया शिव अवतार, बयान पर मचा बवाल, कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने

कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने अमित शाह को बताया शिव अवतार, बयान पर मचा बवाल, कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने अमि सीहोर जिले में स्थित कुबेरेश्वर धाम के कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा आए दिन अपने प्रवचनों से ज्यादा अपने अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. इस बार पंडित प्रदीप मिश्रा ने कथा के दौरान कुछ ऐसा कह दिया, जिसने उन्हें एक बार फिर प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भगवान शिव का अवतार बताया है. पंडित प्रदीप मिश्रा के इस बयान पर अब मध्य प्रदेश ही नहीं, देशभर की सियासत गरमाने लगी है. एक तरफ जहां कांग्रेस पार्टी कथावाचक पंडित मिश्रा के खिलाफ मोचा खोल दिया तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा पंडित प्रदीप मिश्रा ते बयान का समर्थन कर रही है. कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि भगवान शिव, शिव हैं. सदा शिव हैं, उनका तो कोई अवतार नहीं हो सकता. इस तरह भाजपाइयों ने ये पूरा का पूरा मामला यह भगवान शिव का अपमान है. मैं कहता हूं पंडित जी कथा करेंज्जो करना हैं करें, सब करें, लेकिन नेताओं को भगवान ना बताएं. सनातन हमारी संस्कृति है. सनातन संस्कृति पर चोट नहीं होना चाहिए. कांग्रेस के बयान पर बीजेपी की प्रतिक्रिया वहीं पीसी शर्मा के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता लेफ्टिनेंट ईशान आर का कहना है कि, कांग्रेस कुछ भी कहती है. ऐसे मामलों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए. प्रदीप मिश्रा की अपनी भावना है, जो उन्होंने उजागर किया है. इस पर इस बयानबाजी की आवश्यकता नहीं है. ये उनकी अपनी इच्छा है. पंडित जी जो वो चाह रहे हैं वैसा कह रहे हैं. कथावाचक के इस बयान पर मचा बवाल गौरतलब है कि मधेपुरा के सिंहेश्वर में आयोजित शिव महापुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तुलना भगवान शिव से की है. उन्होंने कहा कि, भारत के गृहमंत्री अमित शाह शिव का एक रूप हैं. उनकी मौनता और शांति के बाद उनका तांडव जरूर देखने को मिलेगा. मुझे पूर्ण विश्वास है कि इन आतंकियों का अंत होगा. मिश्रा ने आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा- आतंकियों ने जाति नहीं देखी, बल्कि हिंदू होने के आधार पर निशाना बनाया. उन्होंने एक नवविवाहित युवक का उदाहरण दिया, जिसकी शादी को सिर्फ 8 दिन हुए थे और कश्मीर घूमने गए इस युवक को गोली मार दी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button