ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मुख्य समाचार

जबलपुर में बरगी रोड पर बस पलटी 3 की मौत, 25 घायल अयोध्या से नागपुर जा रहे थे

एमपी के जबलपुर स्थित रमनपुर घाटी बरगी रोड पर आज सुबह 5 बजे के लगभग बस अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे बस में सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई. वहीं 25 यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए. जिन्हे उपचार के लिए लखनादौन व जबलपुर के अस्पताल में भरती कराया गया है. हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार नागपुर (महाराष्ट्र) से रामरथ में सवार होकर यात्री अयोध्या पहुंचे, जहांपर भगवान राम के दर्शन करके सभी लोग नागपुर के लिए रवाना हो गए. बस जब रमनपुर घाटी से आगे बढ़ रही थी, इस दौरान चालक बस से अपना संतुलन खो बैठा और बस अनियंत्रत होकर पलट गई. बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई. बस पलटते देख राह चलते लोग रुक गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को किसी तरह बाहर निकाला. हादसे में बस में सवार मलम्मा उम्र 45 वर्ष निवासी हैदराबाद, शुभम मेश्राम 28 वर्ष नागपुर व अमोल खोड़े 42 वर्ष निवासी नागपुर की मौत हो गई. वहीं 25 से ज्यादा लोगों के शरीर पर गंभीर चोटें आई. जिन्हे एम्बुलेंस सहित अन्य वाहनों से अस्पताल रवाना किया गया. दुर्घटना के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे. दोनों ओर वाहनों की लम्बी लाइन लगी रही. पुलिस ने के्रन की मदद से बस को किनारे किया, इसके बाद यातायात शुरु हो सका. गौरतलब है कि रमनपुर घाटी पर अंधा मोड़ होने के कारण आए दिन वाहन दुर्घटनाएं होती है. हालांकि दुर्घटना को रोकने के विभिन्न प्रकार के संकेतक लगाए गए है, एनाउंसमेंट भी होता रहता है. इसके बाद भी वाहनों की स्पीड के चलते हादसे हो रहे है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button