ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

महाकुंभ से लौट रही तीर्थयात्रियों से भरी वैन ट्रक से टकराई; 4 की मौत, 6 घायल

महाकुंभ से लौट रही तीर्थयात्रियों से भरी वैन ट्रक से टकराई; 4 की मौत, 6 घायल गुजरात के दाहोद जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां महाकुंभ से लौट रही तीर्थयात्रियों से भरी एक वैन एक ट्रक से टकरा गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है और 6 घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम बचाव दल के साथ पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और शवों को कब्जे में लिया महाकुंभ से लौट रही थी वैन न्यूज एजेंसी पीटीआई को एक अधिकारी ने बताया कि यह सड़क हादसा इंदौर-अहमदाबाद हाइवे पर लिमखेड़ा के पास रात के करीब 2:15 बजे हुआ है। हादसे के वक्त वैन में 10 तीर्थयात्री सवार थे। श्रद्धालुओं को महाकुंभ से लौट रही वैन सड़क के दूसरी तरफ खड़े ट्रक से जा टकरा गई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि तीर्थयात्री महाकुंभ से लौट रहे थे। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 6 घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में एक महिला भी शामिल है, जो भरूच जिले के अंकलेश्वर और अहमदाबाद के ढोलका की रहने वाली थी। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अंकलेश्वर निवासी देवराज नकुम (49) और उनकी पत्नी जसुबा (47) तथा ढोलका निवासी सिद्धराज डाभी (32) और रमेश गोस्वामी (47) के रूप में हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button