ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

माता-पिता गये प्रयागराज पड़ोसी बना हैवान युवती को रेप के बाद छत से फेंका, हालत अत्यंत गंभीर,

नरसिंहपुर. एमपी के नरसिंहपुर स्थित करेली में देर रात एक घर में घुसे पड़ोसी के रिश्तेदार ने युवती के साथ रेप किया. युवती रात को भागने के चक्कर में 15 फीट ऊंची छत से गिर गई. वहीं युवती के दादा ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक ने युवती को रेप के बाद छत से फेंक दिया. युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर युवती की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है. खबर है कि करेली में रहने वाली पूनम (परिवर्तित नाम) उम्र 19 वर्ष के माता-पिता व दादी प्रयागराज महाकुम्भ गए है. इधर पूनम अपने दादा के साथ घर में अकेली रही. बीती देर रात पड़ोसी का रिश्तेदार घर के अंदर आया और पूनम को धमकी देते हुए छत पर ले गया. जहां पर उसके साथ रेप किया. रेप से घबराई युवती बचने के लिए भागी तो छत से गिर गई. पूनम के चीखने की आवाज सुनकर दादा सहित आसपास के लोग बाहर आए तो देखा कि पूनम सड़क पर अचेत हालत में पड़ी है. युवती को उठाकर तत्काल ही स्थानीय अस्पताल पहुंचाया. जहां पर युवती की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं दादा का आरोप है कि आरोपी ने पूनम को रेप के बाद छत से नीचे फेंक दिया, ताकि किसी को कुछ पता न चल सके. घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक एक शादी में शामिल होने के लिए आया था. जिसे पता चला कि पड़ोसी परिवार के सदस्य प्रयागराज कुम्भ गए है. इस बात का फायदा उठाकर आरोपी युवक घर में घुस आया. पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक नरसिंहपुर के पलोहा थानाक्षेत्र के ग्राम लिलवानी का रहने वाला है, जो गाडरवारा में शक्कर नदी पुल के पास मोटर साइकल सर्विसिंग करने का काम करता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button