ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मुख्य समाचार

प्रयागराज में बड़ा हादसा, 100 फीट ऊंचा टावर गिरा, 7 मजदूर घायल, 2 नीचे दबे, एक का पैर कटा

प्रयागराज. प्रयागराज में 100 फीट ऊंचा हाईटेंशन लाइन का टावर गिर गया. हादसे में एक मजदूर का पैर कट कर दूर गिरा. जबकि दो मजदूर टावर के नीचे दब गए. घटना में 7 मजदूर गंभीर घायल हुए हैं. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. टावर के नीचे दबे मजदूर चीखते-चिल्लाते दर्द से बेहोश हो जा रहे. साथी मजदूर उन्हें निकालने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन टावर इतना भारी है कि टस से मस नहीं हो रहा. घटना शनिवार दोपहर करीब 2 बजे गंगापार के सरायइनायत थाना क्षेत्र के सहसों इलाके की है. रिंग रोड निर्माण कार्य के चलते पुराने टावरों को हटाकर नए टावर लगाए जा रहे हैं. 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन बदली जा रही है. रेहंडम के तार को भी नए टावरों में लगाकर ऊंचा किया जा रहा है. आज दोपहर मशीन के माध्यम से मजदूर ब्रिज टावर पर तार खींच रहे थे. तभी तार टूट गया और अचानक टावर गिर गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. टावर के बीच दबे मजदूरों को निकालने की कोशिश की जा रही है. हादसे में पश्चिम बंगाल के मालदा के मजदूर आमिर पुत्र भोंदू, कासिम पुत्र इदुवा, अनिरुद्ध सिंह पुत्र सत्तार सेख,अब्दुल पुत्र शेख अख्तर, पुतुल शेख पुत्र भद्दू शेख, सलीम, छोट्टन गंभीर घायल हुए हैं. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों का कहना है कि इनर रिंग रोड के अंतर्गत फूलपुर की तरफ 10.50 किलोमीटर सड़क का निर्माण हो रहा है. जिसमें छह अंडर पास व दो रेलवे पुल का निर्माण किया जा रहा है. सहसों में हाईटेंशन लाइन बदलने का काम भी चल रहा है. ये हादसा लाइन बदलने के दौरान ही हुआ है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button