ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

एयरपोर्ट विस्तार कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

ग्वालियर देश के गृहमंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में 16 अक्टूबर को प्रस्तावित एयरपोर्ट विस्तार कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियाँ जारी हैं। कलेक्टर ने मंगलवार को संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया जायेगा। साथ ही विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियाँ भी लगेंगीं। साथ ही मंच से अतिथियों द्वारा प्रतीक स्वरूप विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सहायता वितरित की जायेगी।
कलेक्टर ने कहा कि जयारोग्य समूह एवं जिला चिकित्सालय द्वारा संयुक्त रूप से स्वास्थ्य शिविर लगाया जायेगा। उन्होंने मेडीकल कॉलेज से आए अधिकारियों एवं जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि आपसी समन्वय बनाकर इस शिविर को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करें, जिससे अधिकाधिक जरूरतमंद लाभान्वित हो सकें।

Related Articles

Back to top button